Asian Games Live Update : भारत ने पहले ही दिन जीते 5 पदक
Asian Games में भारत की शुरुवात बहुत ही अच्छी हुई है , पहले ही दिन भारत ने 3 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम कर लिए है।

भारत के लिए पहला पदक 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट से मिला, जहाँ रमित, आशी चौकसे और मेहुल घोष की जोड़ी ने 1886 अंक के साथ  रजत पदक अपने नाम किया तो वही इस इवेंट में पहले स्थान पर चीन रहा जिसने 1895 अंक लाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

वही दूसरा पदक रोइंग से मिला , जिसे अर्जुन लाल जाट और अरविन्द सिंह की जोड़ी ने जीता।  अर्जुन लाल जाट और अरविन्द सिंह की जोड़ी ने 6:28.18s का समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया।  वही 6:23.16s  समय के साथ चीन पहले स्थान पर रहा। 

भारत के लिए तीसरा मैडल भी रोइंग से आया ,  बाबू लाल यादव और लेख राम ने 6:50.41s समय लेकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारत के लिए चौथा और 3 रजत पदक भी रोइंग से ही आया। यह पदक पुरुष आठ इवेंट टीम ने 5:43.01 सेकंड के समय के साथ रजत पदक प्राप्त किया।"

पांचवा मैडल 10 मीटर एयर राइफल इवेंट से आया जिसे रमिता ने जीता। रमिता ने 230 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी इवेंट में मेहुली घोष चौथे स्थान पर रही। 

भारत के नाम आ सकते है और भी पदक

स्वर्ण से बस एक कदम दूर भारतीय क्रिकेट महिला टीम

जहाँ अभी तक भारत ने अपने नाम 5 पदक कर लिए है , वही दूसरे खेलो में भी भारत ने अपने पदक पक्के कर लिए है।  आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट महिला टीम बांग्लादेश की टीम को हराकर फाइनल में आ चुकी है जहाँ उसका मुकाबला पाकिस्तान या श्रीलंका की  टीम से होगा , जहाँ वह स्वर्ण पदक के लिए आपस में भिड़ेंगे। 

What's your reaction?

Kon Banega Champ !! Play Game


mchamp

Comments

https://gyankidukan.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!