चन्द्रमा की ओर रवाना चंद्रयान 3 , जाने चंद्रयान 3 से जुडी ये खाश बाते।
40 दिन के सफर करने के बाद चंद्रयान 3 चन्द्रमा पर 23 अगस्त को रख सकता है कदम।

आज दुपहर 2 :35 पर आंध्रा प्रदेश के श्री हरिकोटा से चन्द्रमा की ओर सफलता पूर्वक रवाना हुआ चंद्रयान 3. बताया जा रहा की’ 5 अगस्त को चंद्रयान 3 चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। इस बार चंद्रयान 3 का कुल वज़न 3900 किलोग्राम है जिसमे इसके साथ एक लैंडर जिसका नाम “ विक्रम” और एक रोवर जिसका नाम “प्रज्ञान” साथ होंगे ।  चंद्रयान 3 की चन्द्रमा यात्रा लग-भग 3 . 84 लाख किलो मीटर की होने वाली है। आपको बता की विक्रम लैंडर अगर सफलता पूर्वक चाँद पर कदम रखता है तो  भारत भी चाँद पर जाने वाले अमेरिका , चीन और रूस जैसे देशो के साथ शामिल हो जाएगा।

चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम को चाँद के लूनर साउथ पोल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा जहाँ लैंडर विक्रम चाँद के लूनर साउथ पोल में पानी और खनिज की खोज करेगा। इसके साथ ही भारत ऐसा पहला देश भी बन जाएगा जो चाँद के लूनर साउथ पोल पर कदम रखेगा। 

चंद्रयान 3 भारत ने एक बार फिर सबको दिखाया है की कम खर्चे में भी एक सफल मिशन किया जाता है। जहाँ चंद्रयान 2 का खर्चा किसी विदेशी फिल्म के बजट से भी कम था वही वही चंद्रयान 3 का खर्च चंद्रयान 2 से भी कम रहा। आपको बता दे की चंद्रयान 2 में लैंडर , रोवर के साथ- साथ ऑर्बिटर भी था, वही चंद्रयान 3 में सिर्फ लैंडर , रोवर है, क्यूंकि ऑर्बिटर पहले से ही चन्द्रमा के ऑर्बिट में मौजूद है। 

What's your reaction?

Kon Banega Champ !! Play Game


mchamp

Comments

https://gyankidukan.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!